Translate

Friday 29 September 2017

3 birds will give good luck 3 पक्षी जो दशहरे पर करेंगे मनोकामना पूरी

दशहरे पर सभी मनोकामनाएं पूर्ण करेगा इन तीन पक्षियों का दर्शन

1. खंजन पक्षी:  सफेद, पीले, सलेटी और नीले रंग में पाया जाने वाला ये पक्षी आध्यत्मिक रूप से बेहद महत्वपूर्ण है। इसे साक्षात हरिहर का स्वरूप माना गया है यानी भगवान विष्णु और शिव का।
शास्त्रों में दशहरे के पर्व पर इसके दर्शन को सभी मनोकामनाएं पूर्ण करने वाला माना गया है। इसके विष्णु और शिव स्वरूप होने और पूजने के लिए लघु स्तोत्र भी हैं।
नदी नहर किनारे, खेत खलिहान नमी वाली जगहों पर अक्सर दिख जाता है।

2. नीलकंठ: इससे परिचय कराने की आवश्यकता ही नहीं, भगवान शिव के रूप में ये सदैव मन को प्रफुल्लित करने वाला और शुभ संकेत देने वाला माना गया है।

3. धनेश: अपने विचित्र रूप के कारण ये विशेष रूप से अपनी तरफ ध्यान आकर्षित करता है, सम्पूर्ण शरीर 3 भागों में अलग सा नज़र आता है, बड़ी चोंच और सर इसे अलग बनाते हैं। ये पीले हरे स्लेटी लाल और मिश्रित रंगों में होता है।
माता लक्ष्मी और भगवान कुबेर का स्वरूप ये पक्षी भी अत्यंत शुभ फल दायीं है।
छोटे बीजदार फलों के पेड़ों पर अक्सर नज़र आता है।

इन तीनों में से कोई भी दिखे या भाग्यवश तीनों दिखें तो एक बार भगवान शिव, भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी का स्मरण अवश्य कर लें। आपका समय अच्छा बीतेगा।

।।जय श्री राम।।

Abhishek B. Pandey

8909521616 (what's app)
7579400465

हमसे जुड़ने और लगातार नए एवं सरल उपयो के लिए हमारे फेसबुक पेज को लाइक करें:-
https://www.facebook.com/Astrology-paid-service-552974648056772/

हमारे ब्लॉग को सब्सक्राइब करें:-
http://jyotish-tantra.blogspot.com


1 comment: