Translate

Monday 29 May 2017

Bada Mangal 2017 बड़ा मंगल 2017

सभी मित्रों को बड़े मंगल की शुभकामनाएं।
ज्येष्ठमास शुक्ल पक्ष के प्रथम मंगल को बड़ा मंगल कहते है जो हनुमकन जी को विशेष प्रिय है। वैसे लखनऊ में जेठ के सभी मंगल बड़ा मंगल कहे जाते हैं।

आज हनुमान जी की प्रसन्नता और अपनी मनोकामना पूर्ति / संकट निवारण के लिए निम्न उपाय कर सकते हैं।

1. हनुमान चालीसा के 108 पाठ( सभी कार्यों के लिए)
2. बजरंग बाण के 108 पाठ (असाध्य कार्यों के लिए)
3. संकटमोचक हनुमानाष्टक के 108 पाठ ( रोजगार के लिए)
4. हनुमान बाहुक के 21 या 51 पाठ ( रोग नाश के लिए)
5. सुंदर कांड के 9 या 11 पाठ ( मंगल शांति के लिए)

इसके अतिरिक्त विभिन्न मन्त्र जप और हवन जो भी आप कर सकें।

आज मंदिर जाकर हनुमान जी का ध्यान करते हुए चोला चढ़ाएं, गुलाब, श्वेत मदार और तुलसी की माला पहनाएं।

तिल के तेल का 5 या 21 बत्तियों का दीपक 5 लौंग डाल कर जलाएं। ( बत्तियां रोली या कुमकुम से रंग लें)

 हलवा-पूरी, बेशन बूंदी के लड्डू या छेने की केसरिया मिठाई का भी भोग लगायें।

साथ मे सम्भव हो तो जनसेवा से हनुमान जी को प्रसन्न करें।

आज के दिन आप जल, मीठा शर्बत, कच्ची लस्सी का दान करें। ऐसा करना बहुत ही शुभ माना जाता है।

इसके अलावा इस दिन काले वस्तुओं के दान का भी बहुत महत्व है। आप काली दाल, काले कपड़े, काले तिल, काले छाता और काली चप्पल का दान कर सकते हैं।

आज के दिन लड्डू और केसरी रंग की मिठाई बांटना अत्यंत फलदायी होता है।

पानी वाले फलों का दान इस पुरे महीने बहुत ही फलदायी माना जाता है। आप खरबूजा, खीरे और तरबूज इस महीने में पड़ने वाले मंगलवार को दान कर सकते हैं।

अगर आप शनि देव के प्रकोप से बचना चाहते हैं तो आज की रात तुलसी, पीपल, हनुमान मंदिर और शनि मंदिर में सरसों के तेल का दीपक जलाएं।

अधिक जानकारी, समस्या समाधान एवम कुंडली विश्लेषण हेतु सम्पर्क कर सकते हैं।

।।जय श्री राम।।
7579400465
8909521616(whats app)

अन्य सरल उपयो के लिए यहां क्लिक करें :-
http://jyotish-tantra.blogspot.com

No comments:

Post a Comment