Translate

Saturday, 8 March 2014

दक्षिणावर्ती शंख / Dakshinavarti shankh

Astrology paid service
तंत्र में अतिप्रचलित कुछ वस्तुएं
दक्षिणावर्ती शंख
मित्रों,
दक्षिणावर्ती शंख को माँ अष्टलक्ष्मी का साक्षात् स्वरुप माना जाता है। सामान्य पूजन से लेकर विविध तंत्र प्रयोगों में इस शंख का उपयोग किया जाता है। तंत्र शास्त्र के अनुसार दक्षिणावर्ती शंख को विधि-विधान पूर्वक जल में रखने से कई प्रकार की बाधाएं शांत हो जाती है और भाग्य का दरवाजा खुल जाता है। साथ ही धन संबंधी समस्याएं भी समाप्त हो जाती हैं।
दीपावली, धन त्रयोदशी, होली, गुरु पुष्य योग या विजयादशमी पर पूर्ण विधान से विधिवत सिद्ध किये गए दक्षिणावर्ती शंख से आप निम्न लाभ उठा सकते हैं।
आर्थिक लाभ:
- दक्षिणावर्ती शंख जहां भी रहता है, वहां धन की कोई कमी नहीं रहती।
- दक्षिणावर्ती शंख को अन्न भण्डार में रखने से अन्न, धन भण्डार में रखने से धन, वस्त्र भण्डार में रखने से वस्त्र की कभी कमी नहीं होती।
- इसमें जल भर भगवन विष्णु का अभिषेक करने से माता लक्ष्मी और भगवन विष्णु दोनों का अनुग्रह प्राप्त होता है और व्यक्ति हर क्षेत्र में सफलता के साथ समस्त भौतिक सुख और दैवीय कृपा पाता है।
- इसमें दूध मिश्रित जल भर ऋण नाशन स्तोत्र का पाठ करते हुए भगवन शिव का अभिषेक करने से समस्त ऋणों का नाश अतिशीघ्र होता है।
परिवार में लाभ:
-यदि पति- पत्नी में लगातार मन मुटाव या झगडा होता हो तो शयन कक्ष में इसे श्वेत वस्त्र में लपेट कर शुद्ध स्थान में रखने से दोनों के मन और घर में शांति रहती है।
- प्रत्येक पूर्णिमा पर और ज़रूरत पड़ने पर कभी भी इसमें रात्रि में शुद्ध जल भरकर घर के प्रत्येक व्यक्ति, वस्तु, स्थान पर छिड़कने से दुर्भाग्य, अभिशाप, तंत्र-मंत्र आदि का प्रभाव समाप्त हो जाता है।
- किसी भी प्रकार के टोने-टोटके इस शंख के आगे निष्फल हो जाते हैं।
- प्रातःकाल इसके दर्शन कर कार्य में निकलने से सफलता मिलती है और मन शांत रहता है।
व्यापार में लाभ:
- विधिवत सिद्ध दक्षिणावर्ती शंख को व्यापारिक संसथान में स्थापित करने से ग्राहकों की कभी कमी नहीं होती और व्यापार दिन दूनी रात चौगुनी तरक्की करता है।
- इसमें रात्रि में गंगाजल मिश्रित दूध भर कर सुबह व्यापारिक प्रतिष्ठान में बाहर से भीतर की ओर छिड़कते हुए जाने से धंधे को किसी भी पडोसी या प्रतिद्वंदी की नज़र नहीं लगती, किसी भी प्रकार का तंत्र मंत्र द्वारा किया गया व्यापार बंध निष्फल हो जाता है।
संतान लाभ:
-इसमें रात्रि में दूध भर कर प्रातः बंध्या स्त्री को स्नान व आचमन कराने से वो पुत्रवती होती है।
- इसमें पंचामृत भरकर श्री कृष्ण या लड्डू गोपाल को संतान गोपाल मंत्र का पाठ करते हुए स्नान करा उस पंचामृत के सेवन से शीघ्र ही संतान प्राप्ति होती है और सभी ऐश्वर्य भी मिलते हैं।
स्वास्थ्य लाभ:
- इसमें रात्रि में जल भरकर प्रातः काल पीने से ह्रदय, श्वास, मस्तिष्क रोगों और अवसाद में अभूतपूर्व लाभ होता है।
- जो बच्चे कम बोलते हैं अटकते तुतलाते या हकलाते हैं उन्हें छः मास तक इसमें रात्रि में जल भर प्रातः पिलाने से सभी वाणी विकार दूर होते हैं।
- जिन लोगों को बार बार भयंकर सर्दी जुकाम कफ होता है और इस कारन आंखे कमजोर व बाल सफ़ेद हो गए हों यदि वे इसमें जल भरकर उसमे पांच मुखी रुद्राक्ष का एक दाना डाल कर सुबह सेवन करें तो उनकी इस समस्या का निवारण होगा।
- छोटे बच्चो को इसमें दूध भरकर तुलसी डालकर सेवन कराने से उनकी अधिकतर रोग और व्याधियां दूर भाग जाती हैं।
- दांत निकलते समय इसमें रखा जल या दूध पिलाने से दांत बिना किसी कष्ट
आराम से निकल आते हैं।
- जिन लोगों को गर्मी अधिक लगती है उन्हें इसमें रखे जल का सेवन करना चाहिए।
- विभिन्न स्त्री पुरुष समस्याओं का निवारण इसमें रखे जल और दूध पीने से स्वयं ही हो जाता है।
मित्रों, दक्षिणावर्ती शंख के लाभों को एक छोटे से लेख में समेट पाना अत्यंत दुष्कर है फिर भी एक छोटा सा प्रयास किया है की आप को इसके लाभ ज्ञात हों।
अन्य किसी जानकारी, समस्या समाधान या कुंडली विश्लेषण हेतु संपर्क कर सकते हैं।
।।जय श्री राम।।
7579400465
8909521616

Thursday, 16 January 2014

परीक्षा में सफलता के लिए सरल साधना प्रयोग / Sadhna for success in exams

मित्रों,
अक्सर बहुत सारे बच्चे, छात्र, परीक्षार्थी और उनके माता पिता, व्यक्तिगत रूप से मेसेज बॉक्स में या फिर बहुत सारे ग्रुप्स में परीक्षा में सफलता के लिए इसी बारे में पूछते हैं कि
हाईस्कूल या इंटर की परीक्षा में सफल होने के लिए या अच्छे अंक पाने के लिए कोई प्रयोग बताएं।
प्रतियोगी परीक्षा में या सरकारी नौकरी के लिए कुछ बताएं।
आज आपको इसी विषय में एक अनुभूत प्रयोग बताने जा रहा हूँ जिसका मैंने बहुत बार प्रयोग किया है और आशातीत परिणाम पाया है। आज गुरु पुष्य नक्षत्र में जब मैंने ये कुछ लोगों के लिए बनाये तो विचार आया की ये प्रयोग सार्वजानिक कर दूँ ताकि ज्यादा से ज्यादा छात्र इसका लाभ ले सकें।
ये प्रयोग आप 19 जनवरी 2014 को गणेश चतुर्थी के दिन कर सकते हैं अथवा फिर बसंत पंचमी के अवसर पर भी।
सर्वप्रथम भूमि को साफ कर उस पर रोली या सिंदूर से एक स्वस्तिक का चिन्ह बनायें इस पर एक लकड़ी का पाटा या चौकी स्थापित करें। इस चौकी पर पीला वस्त्र बिछाकर एक ताम्बे या स्टील की थाली रखें। थाली में केसर या हल्दी से अष्टदल बनायें , इस पर पीले या लाल फूल बिछाकर भगवन गणेश की प्रतिमा या चित्र स्थापित करें।
अब दायें हाथ में जल अक्षत और पुष्प लेकर संकल्प करें की आप (अपना नाम) पुत्र श्री (पिता का नाम) गोत्र माघ मास  चतुर्थी तिथि कृष्ण पक्ष  दिन  रविवार _____स्थान में _______ परीक्षा में सफलता के लिए ये प्रयोग कर रहे हैं और सफल होने पर  उनके निमित्त ________ करेंगे।
तत्पश्चात भोजपत्र पर अनार की कलम से अष्टगंध या केसर की स्याही से नीचे दिए चित्र अनुसार पंद्रह का यन्त्र बनायें और यंत्र के नीचे विद्यार्थी का नाम पिता का नाम और गोत्र लिखें।
इस भोजपत्र को प्रतिमा के चरणों में रख दें। साथ में यदि उपलब्ध हो तो सिद्ध श्वेतार्क मूल भी इसके साथ रख दें।
अब भगवन की और यंत्र की पंचोपचार पूजा करें, 108 दूर्वादल और 108 हरी इलायची चढ़ाएं और निम्न मंत्र से उनका ध्यान करे
ं
एक दंतम चतुर्हस्तं पाशमंकुश धारिणम।
रदम च वरदं हस्तैर्विभ्राणम मूषकध्वजम।।
लम्बोदरम शूपकर्णकम रक्तवाससम।
रक्तगंधानुलिप्तंगम रक्तपुषपैसुपुजितम।।
भक्तानुकंपिनं देवं जगत्कारणमुच्यतम।
एवं ध्यायन्ति यो नित्यं सः योगी: योगिनाम वर:।।
तत्पश्चात निम्न मंत्र का 11 माला जप करें।
ॐ एकदंत महाबुद्धिः सर्वसौभाग्य दायकः।
सर्व सिद्धि करो देव गौरी पुत्रो विनायकः।।
भगवन को तिल के लड्डुओं का भोग लगायें।
इसके बाद उक्त यन्त्र को चाँदी या ताबीज में भरकर श्वेतार्क मूल के साथ लाल वस्त्र में सिलकर गले में धारण कर लें। फिर प्रतिदिन इस मंत्र की एक माला जप करें। परीक्षा के दिन में जब समय कम होता है तब भी कम से कम 21 जप अवश्य करें।
इलायची निकलकर बाकि पूजन सामग्री वस्त्र समेत प्रवाहित कर दें। एक इलायची प्रतिदिन खाएं ये आपकी बुद्धि और ग्रहण क्षमता तीव्र करेगी।

यदि श्वेतार्क मूल का ताबीज या सिद्ध मूल न हो तो सिर्फ यन्त्र भी बहुत प्रभावशाली है।
जो बच्चे ये प्रयोग न कर सकें उनके मातापिता ये कर सकते हैं, संकल्प में प्रार्थना करें की आप ये अपने बच्चे के लिए कर रहे हैं और इसका फल उसे मिले।
बहुत से बच्चे पढने में कमजोर होते हैं।
बहुतों का मन पढाई में कम या नहीं लगता है।
कुछ याद अच्छा कर लेते हैं पर परीक्षा में भूल जाते हैं।
कुछ लिखते अच्छा हैं पर याद नहीं कर पाते। कुछ मेहनत बहुत करते हैं पर फिर भी अछे नम्बर नहीं आते।
विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं और नौकरी हेतु परीक्षाओं की तयारी करने वाले छात्र ।
ये सभी उपरोक्त लघु साधना का प्रयोग कर अपने क्षेत्र में सफलता प्राप्त कर सकते है।
अधिक् जानकारी या समस्या समाधान, कुंडली विश्लेषण और उक्त ताबीज के लिए संपर्क कर सकते हैं।
।।जय श्री राम।।
8909521616
7579400465