Translate

Thursday, 5 September 2013

शीघ्र नौकरी पाने का सरल उपाए:


मित्रों,
आज के समय में नौकरी प्राप्त करना किसी युद्ध में विजय होने से कम नहीं है, यदि व्यक्ति अशिक्षित हो और घर पर खाली बैठा हो तो एक बार को समझ में आ सकता है पर बड़ी बड़ी डिग्रियां हासिल करने के बाद भी हजारों युवा आज घर पर खाली हाथ बैठे हैं। अनपढ़ व्यक्ति तो मेहनत मजदूरी कर लेता है, रिक्शा चला लेता है पर पढ़ा लिखा डिग्री के दंभ में खाली रह जाता है।

बेरोजगारों की तादात आज इतनी है कि कहीं भी इंटरव्यू देने जाइये ५० आदमी आपसे पहले लाइन में खड़े होते हैं, अच्छी डिग्री होने के बावजूद मनपसंद नौकरी या आराम से बैठ कर की जाने वाली नौकरी या अच्छी कमाई वाली नौकरी तो बहुत दूर की बात है, अपना जेब खर्च चलाने लायक नौकरी भी नहीं मिल पाती, ऊपर से पास पड़ोस में रहने वालों के ताने, रिश्तेदारों के द्वारा बार बार पूछा जाना "अभी तक नौकरी नहीं लगी ? घर पे खाली बैठे हो?" सबसे बढ़कर चोट तब लगती है जब अपने ही माँ बाप कहने लगें की "घर पे बैठे बैठे रोटियां तोड़ता रहता है, चवन्नी भी कमाने लायक नहीं है, नाकारा" जी करता है की आत्महत्या कर लें या कहीं भाग जाएँ। नौकरी नहीं होती तो इज्ज़त भी मिलना बंद हो जाती है और शादी तो दूर का सपना होती है।

आज आपको एक ऐसा सरल उपाए बताने जा रहा हूँ जिसके प्रयोग से आजीविका का साधन सरलता से प्राप्त हो जाता है। 

इसके लिए सबसे पहले किसी ज्योतिषी या विद्वान पंडित जी से मिलकर अपनी जन्म कुंडली में चन्द्रमा की स्थिति का पताकर लेना चाहिए क्यूंकि ये उपाए उन लोगों को अति शीघ्र लाभ पहुंचाएगा यानि रोजगार दिलवाएगा जिनका चन्द्रमा बली हो और शुभ फल दे रहा हो या शुभ फल देने में सक्षम हो। यदि आपकी जन्म कुंडली में चन्द्रमा बली है और शुभफलप्रद है तो सबसे पहले किसी ऐसे पीपल के पेड़ की खोज करें जिस पर बाँदा उगा हुआ हो अर्थात ऐसा पीपल का पेड़ जिसके ऊपर कोई अन्य पेड़ उगा हो, जो की बहुत ही सामान्य है और आपको पीपल पर बरगद, पाकड़ या जामुन जैसे वृक्ष आसानी से उगे हुए मिल जायेंगे।
जब कोई ऐसा बाँदा युक्त या बाँदा धारी पीपल का पेड़ आपको मिल जाये तो स्वयं पंचांग की मदद से या पंडित जी से पूछ कर शुक्ल पक्ष के किसी ऐसे शनिवार के दिन का चयन करें जिस दिन चतुर्थी, नवमी या चतुर्दशी तिथि पड़ रही रही हो। जब दिन का चयन कर लें तो उक्त तिथि से एक दिन पूर्व यानि शुक्रवार की सायंकाल उक्त पीपल के बांदे को विधि पूर्वक निमंत्रण दे आयें (जिसकी विधि आप मेरीपुरानी पोस्ट 'रत्न जड़ी धारण विधि') से प्राप्त कर सकते हैं और फिर शनिवार को ब्रह्म मुहूर्त में स्नान अदि कर स्वच्छ हो पुनः पूजन कर उक्त बन्दे को अपने घर ले आयें।

फिर उसी दिन प्रातः काल में या यदि उस दिन संभव न हो तो किसी अन्य शनिवार को जब फिर दिन और तिथि का यही योग बन रहा हो तो पीपल के इस बांदे को देवता की प्रतिमा मानकर इसे गंगाजल से स्नान कराएँ, इसकी पंचोपचार पूजा करें धुप दीप करें और निम्न मंत्र की रक्त चन्दन या रुद्राक्ष की माला से पञ्च माला जप करें: 

ॐ ऐं ह्रीं श्रीं श्रीँ महाल्क्ष्मये सर्व सौभाग्य दायिनी नमोस्तुते।

तत् पश्चात् रुद्राक्ष की माला से निम्न मंत्र की तीन माला जप करें

ॐ ऐं ह्रीं श्रीं श्नैश्चराये नमः।

और फिर उक्त बांदे के टुकड़े को किसी चाँदी अथवा ताम्बे के ताबीज़ में भरकर फिर उसे लाल कपडे में सिलकर गले या दाहिनी भुजा में धारण करें।

ईश्वर की कृपा से उक्त प्रयोग करके आपको अतिशीघ्र नौकरी प्राप्त होगी, मैंने अब तक जिन जिन लोगों को ये बना कर दिया श्री राम जी की कृपा से उन सब को इसे धारण करने के ७ सप्ताह के भीतर ही रोजगार प्राप्त हो गया। एक और बात की जब कोई नौकरी आये तो उसे स्वीकार कर लें चाहे वेतन कम ही हो बाकि अच्छे वेतन वाली नौकरी हेतु प्रयासरत रहें। ताबीज़ पहने रहें, माता महालक्ष्मी जी की कृपा से आगे के मार्ग स्वयं प्रशस्त होते रहेंगे।

जिन लोगों का चन्द्रमा बली न हो अथवा उच्च या नीच का हो और शुभ फल न दे रहा हो, वे किसी अच्छे ज्योतिषी या पंडित जी से मिलकर उसका उपचार करें और तत् पश्चात उक्त प्रयोग करें।

धन्यवाद्

।।जय श्री राम।।

प्रयोग से सम्बंधित या अन्य किसी जानकारी या सलाह हेतु या यदि आपके आस पास ये उपलब्ध न हो मंत्र सिद्ध उक्त ताबीज़ मंगवाने के लिए संपर्क कर सकते हैं
8909521616 

Thursday, 15 August 2013

Gem Herbs substitute / रत्न वनस्पति जड़ी ( The Tantrik Herbs -2 )

रत्न वनस्पति जड़ी धारण की विधि :
जैसा कि मैँने आपको अपनी पिछली पोस्ट मेँ बताया कि अत्यधिक महँगे रत्नोँ के स्थान पर आप कुछ वनस्पतियोँ की जड़ धारण कर वैसा ही लाभ उठा सकते हैँ। ये वनस्पतियाँ हजारोँ रूपयोँ क रत्नोँ की जगह बेहद कम में बाज़ार से  खरीद सकते हैँ या यदि आप स्वयँ इन्हेँ पहचानते हैँ तो विधिपूर्वक इन्हे पेड़ से ले आयेँ।
रत्न वनस्पति जड़ी को धारण करने से पूर्व उसे पहले गंगाजल अथवा कच्चे दूध से स्नान करायें.उसके बाद एक लकड़ी के पाटे/ पटरे या बाजोट पर जिस रंग का रत्न हो,उसी रंग के कपडे का टुकडा एक प्लेट में बिछाकर रत्न को उस पर स्थापित करें. शुद्ध घी का दीपक व धूप जलाकर रत्न के स्वामी ग्रह के मन्त्र का अधिकाधिक यथासंभव संख्या में या कम से कम 108 जाप करने के बाद उस रत्न को उसी वस्त्र मेँ सिलकर तथा उसी रँग के धागे मेँ पिरोकर ताबीज़ के रूप मेँ गले या भुजा पर धारण करें.
निम्न तालिका से आप सम्बन्धित रत्न का अधिष्ठाता ग्रह, रत्न वनस्पती जड़ी, रँग, उसका मन्त्र तथा उसे धारण करने के दिन तथा समय के बारे में जानकारीप्राप्त कर सकते हैं.
1. ग्रह- सूर्य, रत्न- माणिक्य, वनस्पति- बिल्व/ बेल, वस्त्र का रँग- लाल, दिन- रविवार, पूजन व धारण समय- प्रातःकाल, बीजमँत्र- ॐ ह्राँ ह्रीँ ह्रौँ सः सूर्याय नम:। 


2. चँद्र, मोती, खिरनी, सफेद, सोमवार, प्रातःकाल, ॐ श्राँ श्रीँ श्रौँ सः चँद्रमसे नम:। 


3. मंगल, मूँगा, अनँतमूल, लाल या केसरिया, मँगलवार, प्रातःकाल, ॐ क्राँ क्रीँ क्रौँ सः भौमाय नम:। 


4. बुध, पन्ना, विधारा, हरा, बुधवार, प्रातःकाल, ॐ ब्राँ ब्रीँ ब्रौँ सः बुधाय नम:। 


5. बृहस्पति / गुरू, पुखराज, केला, गुरूवार, पीला, प्रातःकाल, ॐ ग्राँ ग्रीँ ग्रौँ सः गुरुवे नम:। 

6. शुक्र, हीरा, मजीठ या ऐरँड, शुक्रवार, चाँदीजैसा या सफेद, प्रातःकाल, ॐ द्राँ द्रीँ द्रौँ सः शुक्राय नम:।


7. शनि, नीलम, धतूरा/ बिच्छूघास, शनिवार, नीला, सायँकाल, ॐ प्राँ प्रीँ प्रौँ सः शनैश्चराय नमः।


8. राहु, गोमेद, सफेद चँदन/ अश्वगँधा, भूरा, गुरूवार, सायँकाल, ॐ भ्राँ भ्रीँ भ्रौँ सः राहुवे नम:।


9. केतु, लहसुनिया, कुश बरगद, सलेटी ग्रे, गुरुवार, सायँकाल, ॐ स्त्राँ स्त्रीँ स्त्रौँ सः केतवे नम:।


रत्न वनस्पति जड़ी सम्बँधित कुछ जिज्ञासाओँ के उत्तर:- 

मित्रोँ रत्न जड़ी की पोस्ट के बाद मेरे पास इससे संबंधित अनेको फोन और सौ से अधिक मैसेज आ चुके हैँ। इसी संबँध मेँ आपको बताना चाहूँगा कि

 1. आपको इसके लिए अधिक परेशान होने की आवश्यक्ता नहीँ है। सर्वप्रथम अपने शहर मेँ इन्हेँ प्राकृतिक रूप से ढूँढने का प्रयास करेँ यदि न मिले तो पंसारी से खरीद लेँ। अगर वहाँ भी न मिले तो नीचे लिखे नंबर पर फ़ोन कर आप अपनी जड़ी का बना बनाया मँत्र सिद्ध ताबीज़ मँगवा सकते हैँ। 

2. मात्रा या क्वाँटिटी? 

आपको ये बहुत ज्यादा नहीँ चाहिए, बस 1 या डेढ़ इँच लँबा 1 टुकड़ा जो आपकी किसी उँगली की मोटाई के बराबर हो जिसे आप रत्न के स्वामी ग्रह के रँग के वस्त्र मेँ सिलकर तावीज़ बना कर धारण कर सकेँ।

 3. कितनी कारगर है? 
अगर वाकई आपको उक्त रत्न की आवश्यक्ताहै तो ये जड़ी उसकी 75 -80% कमी पूरी कर देँगी। इसे पहनकर आपका एक प्रकार का ट्रायल भी हो जाएगा कि रत्न आप पर असर करेगा या नही। यदि जड़ी फायदा देगी तो रत्न अवश्य फायदा देगा। फायदा मिलने पर आप रत्न खरीद कर पहन सकते हैँ अन्यथा अक्सर लोग ऐसा कहते देखे गये हैँ कि हजारोँ रूपये का रत्न लिया पर कोई फायदा नहीँ हुआ। 

4. दुष्प्रभाव :- 

मित्रोँ प्रायः रत्नोँ के दुष्प्रभाव भी सुने जाते हैँ कि पहनते ही एक्सिडेँट हुआ, बीमारी हो गई, धँधा मँदा हो गया या गृह क्लेश शुरू हो गया। किँतु वनस्पति जड़ी इनसे पूर्णतः मुक्त होती है तथा इस प्रकार के कोई दुष्प्रभाव नहीँ देती, यदि आप गलती से भी अवाँछित जड़ी पहन लेँ तो वो ग्रह के दुष्प्रभावोँ की जगह अपना औषधीय लाभ देने लगती है। 

5. दोष :-

 रत्न मेँ अनेक दोष हो सकते हैँ पर जड़ी मेँ कोई दोष नहीँ होता बस जड़ी असली होनी चाहिए।

 6. पूर्ण लाभ कैसे मिले:- 

मित्रोँ यदि आप जड़ी का पूर्ण लाभ लेना चाहते हैँ तो ध्यान रखेँ कि जड़ी पूर्णतः वैदिक विधि द्वारा शुद्ध रूप से प्राप्त की गई हो। विधि पूर्वक न निकालने पर ये अशुद्ध हो जाती है, इसका प्रभाव काफी कम हो जाता है और जातक या धारण करने वाले को जड़ी का पूर्ण लाभ नहीँ मिलता। मित्रोँ ये जड़ी आप स्वयँ विधि पूर्वक निकालेँ तो सर्वोत्तम न मिलने पर ही बाज़ार  से लेँ। 

यदि किसी भी प्रकार न मिले तो नीचे लिखे नंबर पर फोन कर आप अपनी जड़ी का बना बनाया मँत्र सिद्ध ताबीज़ घर बैठे मँगवा सकते हैँ। (आपको भेजे जाने वाली जड़ियाँ उत्तराखण्ड के जँगलोँ से पूर्णतः वैदिक विधि द्वारा प्राप्त की जाती हैँ तथा साथ मेँ धारण विधि, अपवित्र होने पर पुनर्शुद्धि विधि व संबंधित ग्रह के मँत्रोँ एवँ उपायोँ की भी विस्तृत जानकारी भेजी जाएगी)

अन्य किसी जानकारी समस्या समाधान, कुंडली विश्लेषण हेतु संपर्क कर हैं।  
 ।।जय श्री राम।।
   08909521616
7579400465
7060202653