शत्रु नाश/ अदालत में न्याय पाने के लिए एक सरल उपाय :
मित्रों, काफी मित्रों ने पूछा की आज यानि भैरव अष्टमी पर क्या करें तो ये प्रयोग आप आज शाम अपने घर या भैरव मंदिर में कर सकते हैं।
1- यदि आप भी अपने शत्रुओं से परेशान हैं तो आज शाम ये उपाए करें और अपने शत्रुओं से मुक्ति पायें।
एक सफ़ेद कागज़ पर भैरव मंत्र जपते हुए काजल से शत्रु या शत्रुओं के नाम लिखें और उनसे मुक्त करने की प्रार्थना करते हुए एक छोटी सी शहद की शीशी जो 15₹ की किसी भी कंपनी की मिल जाएगी में ये कागज़ मोड़ के डुबो दें व् ढक्कन बंद कर किसी भी भैरव मंदिर या शनि मंदिर में गाड़ दें। यदि संभव न हो तो किसी पीपल के नीचे भी गाड़ सकते हैं। कुछ दिनों में शत्रु स्वयं कष्ट में होगा और आपको छोड़ देगा।
मंत्र जप पूरी प्रक्रिया के दौरान करते रहना होगा। अर्थात नाम लिखने से लेकर गाड़ने तक।
मंत्र:
ॐ क्षौं क्षौं भैरवाय स्वाहा।
ॐ न्यायागाम्याय शुद्धाय योगिध्येयाय ते नम:।
नम: कमलाकांतय कलवृद्धाय ते नम:।
2:- अदालत कोर्ट कचहरी में न्याय पाने के लिए:
मित्रों यदि आप निर्दोष हैं और किसी विभागीय गलती से अथवा जानबूझ कर फंसा दिए गए हैं और न्यायालय के चक्कर लगा रहे हैं और न्याय मिलने की कोई उम्मीद नहीं दिखती तो आप ये प्रयोग करें। देश की अदालत कब करे पता नहीं पर भैरव बाबा की अदालत बहुत जल्दी न्याय करती है इसमें कोई संशय नहीं।
आप एक भोजपत्र पर अष्टगंध की स्याही से भैरव यन्त्र का निर्माण करें। यदि उपलब्ध न हो तो सफ़ेद कागज पर काजल से भी बना सकते हैं। तत्पश्चात उसकी पंचोपचार पूजा करें और उपरोक्त मंत्र की 21 माला जप करके उसे सिद्ध करें। फिर शुद्ध चाँदी के ताबीज में भरकर उसे एक काले कपडे में सिलकर काले डोरे से अपनी दायीं भुजा में बांध लें और रोज एक माला जप करें। फैसला शीघ्र और आपके पक्ष में होगा।
परन्तु एक बात का ध्यान अवश्य रखें की ये उपाए तभी करें जब आप निर्दोष हों और आपका शत्रु अकारण ही आपको परेशां कर रहा हो या निर्दोष होने पर भी मुकदमा ज। यदि आप दोषी हैं तो भूल कर भी ये उपाए न करें अन्यथा बहुत बड़ी मुसीबत में होंगे । क्यूंकि ये मंत्र जप कर आपका केस भैरो बाबा की अदालत में होगा और आप नकली सबूतों के दम पे देश की अदालत को धोखा दे सकते हैं भगवान् की नहीं।
यदि भैरवाष्टमी पर न कर पाएं तो कृष्ण पक्ष के द्वितीय गुरुवार या शनिवार को भी ये उपाय कर सकते हैं।
प्रयोग सम्बन्धी किसी जानकारी या अन्य किसी प्रकार की सहायता के लिए अथवा ताबीज़ मंगवाने के लिए संपर्क कर सकते हैं।
।।जय श्री राम।।
7579400465
7060202653
8909521616